Oppo ने इंडिया में लॉन्च किया बेस्ट बजट स्मार्टफोन Oppo K14x 5G कीमत काफी कम। Oppo ने इस स्मार्टफोन में दिया है 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले, AI Powered 50MP मेन कैमरा, और साथ ही साथ 6500mAh बड़ी बैटरी। यह सारे फीचर्स Oppo K14x 5G को बना देता है बेस्ट बजट स्मार्टफोन। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 14,999 रुपए रखी गयी है।
Oppo K14x 5G Price in India

Oppo K14x 5G के दो वेरिएंट आते हैं 4GB + 128GB और 6GB + 128GB। ओप्पो ने 4GB + 128GB वेरिएंट का रेट ₹14,999 और 6GB + 128GB वेरिएंट का रेट ₹16,999 रखा है। यह स्मार्टफोन प्रिज्म वॉयलट (Prism Violet) और आइसी ब्लू (Icy Blue) कलर में आते हैं। इस स्मार्टफोन को आप 16 फरवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से या फिर ऑफलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर में आपको ₹1500 का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने के लिए नो कॉस्ट EMI में मिल सकता हैं।
Oppo K14x 5G Specifications:
| Category | Specifications |
|---|---|
| Operating System | Android v15 |
| Processor | MediaTek Dimensity 6300 (Octa-core, up to 2.4GHz) |
| RAM & Storage | 4GB / 6GB RAM, 128GB Storage (Non-Expandable) |
| Display | 6.75-inch HD+ LCD, 120Hz Refresh Rate |
| Rear Camera | 50MP + 2MP Dual Camera, FHD 30/60fps |
| Front Camera | 5MP, FHD 30fps |
| Battery | 6500mAh, 45W SuperVOOC Fast Charging |
| Connectivity | 5G, Dual Nano SIM, USB Type-C |
| Build | Water Resistant |
Display:

Oppo ने K14x 5G मैं दिया है 6.75-इंच की HD+ LCD पैनल डिस्प्ले, जिसका रेजोल्यूशन है 1570 × 720 पिक्सल, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1125 नीड्स का पिक ब्राइटनेस। ऐसा शानदार डिस्प्ले होने के कारण चाहे आप घंटे गेम खेल या नॉर्मल वॉच करें इसका डिस्प्ले आपकी आंखों को बिल्कुल नहीं थकायेगा।
Camera:
इस स्मार्टफोन में मिलता है AI Powered 50MP मेन कैमरा, 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और सामने की तरफ 5MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी लेने के लिए।ओप्पो के इस फोन में 50MP का AI Powered कैमरा होने के कारण दिन हो चाहे रात हो आप को अच्छी क्वालिटी का फोटो निकाल कर देता हैं।
RAM & Storage:
यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है 4GB + 128GB or 6GB + 128GB। इसमें 4GB / 6GB LPDDR4X RAM दिया गया है जिसे 8GB वर्चुअल रैम तक एक्सपेंड किया जा सकता है। और साथ ही साथ 128GB UFS 2.2 का स्टोरेज दिया गया है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 1TB तक बढ़ा सकते हैं। Oppo K14x 5G दो कलर में आता है प्रिज्म वॉयलट (Prism Violet) और आइसी ब्लू (Icy Blue)।आप अपने पसंद और बजट के अनुसार कोई भी वेरिएंट सेलेक्ट कर सकते हैं।
Battery & Charger:

ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में डाला है 6500mAh की बड़ी बैटरी जो देता है आपको शानदार बैटरी बैकअप। 6500mAh की बैटरी को चार्ज करने के लिए ओप्पो ने 45W SUPERVOOC का फास्ट चार्जर दिया है जिसके कारण इस फोन को आप फास्ट में चार्ज कर सकते हैं।
Powerful Processor:
आपको मिलता है इस स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 जो की एक Octa Core Processor है 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है यह प्रोसेसर स्मार्टफोन को स्मूथ बना देता हैं। पावरफुल प्रोसेसर होने के कारण फोन बहुत ही ज्यादा फास्ट चलता हैं।
Other Features:
कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें दिया है साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर। बेस्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसमें मिलता है 166.6 मिमी लंबाई, 78.5 मिमी चौड़ाई, 8.61 मिमी मोटाई और वजन 212 ग्राम हैं। यह सब फीचर्स के कारण यह फोन बन जाता है इस बजट रेंज में बेस्ट बजट फोन ओप्पो लवर को यह फोन बहुत पसंद आ रहा हैं।
Disclaimer:
यह लेख विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लिखा गया है। किसी भी ख़रीदारी से पहले OPPO की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।


